7 मई से शुरू होगा जनगणना-2027 का स्व-गणना अभियान

Screenshot 2026-04-07 181957
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। बदायूँ में जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना अभियान 7 मई से प्रारम्भ होकर 21 मई 2026 तक संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अवनीश राय ने इस संबंध में सभी विभागीय अधिकारियों एवं उप जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।डीएम ने निर्देशित किया कि सभी उप जिलाधिकारी अपने-अपने तहसील क्षेत्रों में जनगणना कार्यों की दैनिक निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील प्रक्रिया है, जिसमें एकत्रित किया गया डेटा पूर्णतः गोपनीय होता है, इसलिए इसकी सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाए।उन्होंने जानकारी दी कि जनपद में करीब 7740 से अधिक प्रगणकों और सुपरवाइजरों की नियुक्ति की जाएगी। इनके प्रशिक्षण के लिए अप्रैल माह में तहसील स्तर पर 40 से 50 के बैच में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि सभी कार्मिकों को प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जा सके।डीएम ने यह भी चेताया कि जनगणना के दौरान किसी प्रकार की अफवाह या भ्रांतियां फैलने की संभावना रहती है। ऐसी स्थिति में प्रशासन को सतर्क रहकर पुलिस विभाग के साथ समन्वय स्थापित करना होगा, जिससे कानून-व्यवस्था बनी रहे और अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनगणना-2027 को समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पूरा करने के लिए सभी संबंधित विभागों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights