बरेली । थाना इज्जत नगर क्षेत्र के रोड नंबर 1 रामनगर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय आरती पुत्री स्वर्गीय रविंद्र कुमार ने लव मैरिज करने के एक महीने बाद फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।मृतका आरती के भाई चरन पाल गंगवार ने बताया माता-पिता की मौत कई साल पहले हो चुकी है हम दो बहन भाई हैं दोनों अपने मामा के घर रामनगर कॉलोनी में रहते हैं आरती ने नर्स का कोर्स किया था। पहले प्राइवेट अस्पताल में नर्स का नौकरी कर रही थी उसके बाद एक महीना पहले बदायूं तरफ के रहने वाले एक लड़का से उसने लव मैरिज कर ली थी लव मैरिज के बाद अपने घर बरेली आ गई गुरुवार को आरती ने कहा कि मैं अपनी ससुराल आज चली जाऊंगी लेकिन ससुराल नहीं गई उसने पंखा के कुंडा से रस्सी द्वारा फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उस समय आरती घर में अकेली थी उसका भाई चरन पाल गंगवार प्राइवेट नौकरी करता है शाम को जब घर पहुंचा तो उसने देखा दरवाजा बंद है फोन किया फोन नहीं उठा तो उसने अंदर झांक कर देखा तो आरती फांसी फंदे पर लटकी हुई थी उसने पुलिस को सूचना दी दरवाजा तोड़कर आरती को नीचे उतारा मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।बताया कि आरती ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखकर छोड़ दिया था उसमें लिखा था अपनी मौत की जिम्मेदार खुद हूं।