बरेली। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम पर यदुनंदन लाल वर्मा की अमर्यादित टिप्पणी के बाद बरेली के हिंदूवादी संगठनों में भारी आक्रोश है। हिंदूवादी संगठनों ने आज बड़ी तादाद में इकट्ठे होकर सपा नेता यदुनंदन लाल वर्मा के खिलाफ भगवान राम के जयकारे लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। हिंदूवादी संगठनों ने चेतावनी दी है कि जब यदुनंदन लाल वर्मा जेल से बाहर आएगा उसे काला मुंह करके हरदोई समेत आसपास के जिलों में घुमाया जाएगा। इतना ही नहीं हिंदूवादी संगठनों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने यह यदुनंदन लाल वर्मा के साथ-साथ अखिलेश यादव को भी सवालों के घेरे में खड़े करते हुए कहा है कि अखिलेश यादव के इशारे पर यदुनंदन लाल वर्मा ने आज पूरे समाज में सनातन को अपमानित करने के साथ-साथ भगवान राम पर अमर यदि टिप्पणी की है जो कि किसी भी हाल में हिंदू समाज बर्दाश्त नहीं करेगा। और जेल से बाहर निकलते ही यदुनंदन लाल वर्मा को मुंह काला करके लखनऊ तक घुमाया जाएगा। बरेली में भगवान राम पर की गई अभद्र टिप्पणी का विरोध है।