सीसी रोड निर्माण के बीच अतिक्रमण हटाने की मांग तेज, सभासदों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

WhatsApp Image 2026-03-28 at 4.16.19 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में सीसी रोड निर्माण कार्य के बीच अब सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग जोर पकड़ने लगी है। कस्बे की आधी आबादी को जोड़ने वाले इस प्रमुख मार्ग को लेकर सभासदों ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की मांग की है।
मोहल्ला अंसारी स्थित रजा चौक पर करीब 28 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। यह मार्ग लंबे समय से अतिक्रमण की समस्या से जूझ रहा था, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब जब निर्माण कार्य प्रगति पर है, तो जनप्रतिनिधियों ने इसे पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग उठाई है।इस संबंध में सभासद तसलीम अंसारी टिंकू, नसरीन जाकिर, शराफत हुसैन, डॉ. मोइनउददीन, सोनतारा और नसरीन अंसारी ने मुख्यमंत्री व नगर विकास मंत्री को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि सड़क बनने के बाद भी अतिक्रमण बना रहा, तो सरकारी धन का उद्देश्य पूरा नहीं हो पाएगा और जनता को अपेक्षित सुविधा नहीं मिल सकेगी।सभासदों के अनुसार, रजा चौक क्षेत्र में अतिक्रमण की स्थिति काफी गंभीर रही है, जिससे सड़क संकरी हो गई थी और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। यहां तक कि आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस का निकलना भी मुश्किल हो जाता है।स्थानीय लोगों ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई है, ताकि नई सड़क का लाभ आमजन को पूरी तरह मिल सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights