बरेली। पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज प्रधानमंत्री द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर जीएसटी में 10 रुपये की कमी किए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय आम जनता को महंगाई से राहत देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।मंत्री जी ने बताया कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने से परिवहन लागत में कमी आएगी, जिसका सीधा लाभ आम नागरिकों, किसानों एवं युवाओं को मिलेगा। इससे रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी नियंत्रित रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनहित को प्राथमिकता देते हुए लगातार ऐसे फैसले ले रही है, जिससे देश की आर्थिक स्थिति मजबूत हो और लोगों को राहत मिले। यह निर्णय विशेष रूप से मध्यम वर्ग और युवाओं के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।