नवगठित विभाग कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार और विज्ञान प्रसार पर जोर

WhatsApp Image 2026-03-28 at 4.12.52 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । महानगर में नवगठित विभाग कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक महानगर अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल के निवास पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और कार्यों की दिशा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। महानगर अध्यक्ष ने संगठन को सशक्त बनाने के लिए अपने विचार साझा किए और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।बैठक के दौरान विभाग संयोजक डॉ प्रवीण सिंह ने छात्रों के बीच भारतीय विज्ञान के प्रचार-प्रसार हेतु विभिन्न विद्यालयों में संवाद कार्यक्रम आयोजित करने की योजना प्रस्तुत की। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।वहीं, विद्यार्थी विज्ञान मंथन के राज्य समन्वयक रवि शरण ने संगठन विस्तार को गति देने के लिए प्रत्येक विश्वविद्यालय, कॉलेज एवं स्कूल में प्रतिनिधियों की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा, जिसे बैठक में सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया।NEED महानगर प्रमुख डॉ जसपाल सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर छात्रों को जागरूक और प्रेरित करने हेतु विशेष कार्यक्रमों की योजना प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि युवाओं की सहभागिता से पर्यावरण संरक्षण को जनांदोलन बनाया जा सकता है।प्रांतीय अधिकारी डॉ शिव ओम सिंह राठौड़ ने विज्ञान शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण के महत्व पर अपने विचार रखे और इसे शिक्षा प्रणाली का अभिन्न हिस्सा बनाने पर बल दिया।इसके अतिरिक्त, डॉ धर्मेश गोस्वामी ने संगठन के अब तक के कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत करते हुए आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला।बैठक में माधव राव सिंधिया स्कूल की प्राचार्य एवं प्रबंधक की गरिमामयी उपस्थिति भी रही, जिन्होंने शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।बैठक का समापन संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights