बरेली। देश में हो रही हिंदूवादी कार्यकर्ताओं की हत्याओं और गौहत्या की घटनाओं के विरोध में शिवसेना उत्तर प्रदेश ने प्रदर्शन किया। जिला प्रमुख दीपक पाठक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में दीपक पाठक ने आरोप लगाया कि हिंदूवादी नेताओं की हत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने कमलेश तिवारी, चंदन गुप्ता, कन्हैया लाल, तरुण खटीक और चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा जैसे मामलों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन घटनाओं से कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। कहा कि गौ हत्या करने बालों का पुलिस फुल इनकाउंटर करे यह हमारी मांग है। शिवसेना पदाधिकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ कई बार पुलिस द्वारा कठोर व्यवहार किया जाता है। साथ ही, मृतकों के परिजनों को पर्याप्त आर्थिक सहायता न मिलने की बात भी कही गई। ज्ञापन में गौहत्या और गौतस्करी को गंभीर मुद्दा बताते हुए इसे रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं का कहना है कि विभिन्न राज्यों में बड़े स्तर पर गौतस्करी की घटनाएं सामने आ रही हैं।शिवसेना ने अपनी मांगों में गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने, गौहत्या को सख्त दंडनीय अपराध बनाने, हिंदूवादी नेताओं को सुरक्षा देने, मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा गिरफ्तार कार्यकर्ताओं के मुकदमे वापस लेने की बात रखी।संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान विश्व प्रताप सिंह , विकास ठाकुर , विनोद मिश्रा , रूबी मिश्रा, गीता मिश्रा, संतोष कुमार सिंह , प्रिंस चंद्रा , संजय चंद्रा, सुरेश , आकाश ठाकुर , प्रवेश यादव , विष्णु, संजू, दीपक राठौर , सोनू सक्सेना, प्रमोद कुमार सिंह आदि मौजूद थे।