अष्टमी पर देवी मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों की लंबी कतारें

WhatsApp Image 2026-03-27 at 1.48.47 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। चैत्र नवरात्र की अष्टमी के पावन अवसर पर शहर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिरों में पूजा-अर्चना और दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। पूरे माहौल में भक्तिमय ऊर्जा और जयकारों की गूंज सुनाई दी।
शहर के प्रमुख मंदिरों में 84 घंटा मंदिर साहूकारा, नो देवी मंदिर, त्रिवटी नाथ मंदिर, काली बाड़ी मंदिर और शिकलापुर देवी मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तों ने माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की और परिवार की खुशहाली के लिए पूजा-अर्चना की।
अष्टमी के दिन विशेष रूप से कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें छोटी-छोटी कन्याओं को देवी का रूप मानकर उनका पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। कई स्थानों पर भंडारे और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए।
हर मंदिर की अपनी अलग मान्यता और विशेषता है, जिसके चलते दूर-दराज से भी श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। अष्टमी के अवसर पर पूरा शहर भक्ति और श्रद्धा के रंग में रंगा नजर आया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights