मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

बदायूं में भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने भव्यता के साथ मनाया 70वां जन्मदिन, आजीवन ब्रह्मचारी रहने का लिया संकल्प

August 10, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। सदर विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री महेश चंद्र गुप्ता ने अपना 70वां जन्मदिन सेवा, समर्पण और त्याग की भावना के साथ धूमधाम से मनाया। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने दिन की शुरुआत शहर के गौरीशंकर मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर की। इसके बाद गौशाला पहुंचकर गौपूजन किया तथा आर्य समाज द्वारा आयोजित यज्ञ में आहुति दी। कन्या पूजन के उपरांत उन्होंने 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।शहर स्थित एक बैंक्वेट हॉल में जन्मदिन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों और समर्थकों ने पहुंचकर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान महेश चंद्र गुप्ता ने आजीवन ब्रह्मचारी रहने की प्रतिज्ञा ली। उन्होंने कहा कि जीवन को समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रखना ही उनका संकल्प है।
महेश चंद्र गुप्ता इससे पूर्व भी विभिन्न अवसरों पर अनेक संकल्प और प्रतिज्ञाएं ले चुके हैं। इनमें देश से आतंकवाद समाप्त होने तक अन्न त्याग, कोरोना समाप्त होने तक अन्न त्याग तथा नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प प्रमुख रूप से शामिल रहा है। उन्होंने कहा कि लिए गए संकल्पों को उन्होंने पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाने का प्रयास किया है।समारोह में सम्मानित पत्रिकाओं, मित्रों और विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। इसके बाद भाजपा बदायूं विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों, प्रभारियों तथा मंडल पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष पूरनलाल लोधी, निवर्तमान सांसद धर्मेंद्र कश्यप, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जितेंद्र सक्सेना तथा पूर्व प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने संबोधित किया। वक्ताओं ने सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता के कार्य व्यवहार एवं सक्रियता की सराहना करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।समारोह में पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डीके भारद्वाज, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक भारतीय, हरिओम पाराशरी, पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप, पूर्व मंत्री राममूर्ति लाल, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, अनेकपाल पटेल, अरविंद रावत, डॉ. अक्षत अशेष, अशोक खुराना, वीरेंद्र ढींगरा, नवनीत गुप्ता, गिरधारी सिंह, बीडी मथुरिया, रामबहादुर व्यथित, रामबहादुर पांडेय, विश्वजीत गुप्ता, महेंद्र पाल गुप्ता, मयंक गुप्ता, मोनिका गंगवार, रजनी मिश्रा, नरेश गुप्ता, रानी सिंह पुंडीर, सोवरन सिंह राजपूत, अरशद अल्वी, आशीष शाक्य, आरती कश्यप, उदयवीर दिवाकर, अंकित मौर्य, अजय तोमर, मंडल अध्यक्ष अजय मथुरिया, गोपाल शर्मा, राघव सिंह, नौरंगपाल, रामचरण पाल, अनुज साजे, धीरेंद्र सिंह, राहुल वार्ष्णेय, नितेश वार्ष्णेय, पंकज शर्मा सहित हजारों लोग मौजूद रहे और सदर विधायक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights