बरेली। दूरदर्शन केंद्र के सामने स्थित शांतिकुंज गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों पर आकर्षक एवं मनमोहक डिजाइनों से मेहंदी सजाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न डिजाइनों में कला की अलग-अलग शैलियों की झलक देखने को मिली। प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 में सृष्टि ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय और डिम्पल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिवानी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। वहीं सीनियर वर्ग कक्षा 9 से 12 में रोशनी ने प्रथम, आरुषि ने द्वितीय और दीपांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निशा और अनीशा को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य राधिका चंद ने छात्राओं को सावन के प्रमुख पर्व तीज की महत्ता बताते हुए कहा कि तीज भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन की स्मृति में मनाया जाता है। यह पर्व प्रेम, भक्ति, वैवाहिक सुख और परिवार की खुशहाली का प्रतीक माना जाता है।कार्यक्रम में जानकी बिष्ट, रेनू यादव, प्राची त्यागी, शुचि शर्मा, रितिका, दीक्षा सांख्यधर, बविता, पुष्पांजलि, प्रियंका यादव, साक्षी गोस्वामी, आरती चौहान, पिंकी, इशिता, शिवांगी, अजय कुमार, अवधेश यादव, रंजीत कुमार और देवदत्त आदि उपस्थित रहे।