मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ

कांवड़ियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, बुखारा व रामगंगा में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

August 10, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। श्रावण मास की पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सेवा के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा बुखारा और रामगंगा क्षेत्र में नि:शुल्क सेवा कार्य चलाया जा रहा है। प्रत्येक शनिवार से सोमवार तक आयोजित इस सेवा कार्य में कांवड़ियों को चिकित्सा सुविधा और आवश्यक प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
लंबी पदयात्रा के चलते अनेक शिवभक्तों के पैरों में छाले पड़ने, ऐंठन होने अथवा रास्ते में चोटिल होने की स्थिति में स्वयंसेवक पूरी तन्मयता और सेवाभाव के साथ उनका उपचार कर रहे हैं। शिविर में मौजूद स्वयंसेवकों एवं चिकित्सा दल द्वारा थके-हारे कांवड़ियों के पैरों की मालिश, बाम-लेप तथा चोटों पर मरहम-पट्टी की जा रही है। इसके साथ ही आवश्यक प्राथमिक एवं जीवनरक्षक दवाइयां भी नि:शुल्क वितरित की जा रही हैं।
उज्जवल सिंह राठौर ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा ही हमारा सबसे बड़ा धर्म और कर्म है। कठिन मार्ग से गुजरने वाले शिवभक्तों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कार्यकर्ता दिन-रात सेवाभाव से जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि सेवा कार्य के माध्यम से हजारों शिवभक्तों को राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
सेवा स्थल बुखारा और रामगंगा पर प्रत्येक शनिवार से सोमवार तक यह सेवा जारी रहेगी। इस अवसर पर उज्जवल सिंह राठौर, पृथ्वीराज सिंह, अभिषेक कश्यप, तनुज कश्यप, अर्पित कश्यप, सुमित राजपूत, पुरुषोत्तम, हरीश, अजय, रोहित सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights