बरेली । मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में दुर्गा अष्टमी के पावन पर्व पर गुरुवार को क्लब के कहरवान स्थित कार्यालय पर बच्चों की गीत-भजन प्रतियोगिता हुई जिसमें सीनियर वर्ग में कु. छवि ने ‘रघुपति राघव राजा राम’ की सुंदर प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर में हर्ष ने सम्पूर्ण हनुमान चालीसा का वाचन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुहानी ने ‘मेरी झोपड़ी के भाग्य खुल जायेंगे, राम आयेंगे’ की जोरदार प्रस्तुति देकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया जबकि हिमांशु को ‘हे राधारानी सुध ले हमारी हे श्यामा प्यारी’ की मोहक प्रस्तुति देकर तृतीय स्थान पर संतोष करना पड़ा। इनके अतिरिक्त दिव्या शर्मा, मालनी, मुस्कान, दिशा, चित्रांश को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। पुरस्कार स्वरूप हार , प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, डा. सुरेश रस्तोगी, प्रकाश चंद्र सक्सेना, इन्द्र देव त्रिवेदी, अरुणा सिन्हा, जितेंद्र सक्सेना, निर्भय सक्सेना, मधुरिमा और सुमी, प्रकल्प और रीतेश ने बांटे। संचालन सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। प्रतियोगिता में 40 से भी ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लिया। सभी को उनकी मन पसंद की चीजें भी खिलाई गईं और सभी को उपहार भेंट किये गए।