मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
राजनीति

श्रद्धा के रंग में रंगे कैंट विधायक : संजीव अग्रवाल ने सिर पर कलश रख शुरू कराई यात्रा

August 9, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भाजपा के कैंट विधायक संजीव अग्रवाल शनिवार को रविदास जयंती के पावन अवसर पर नेकपुर स्थित ललिता देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां आयोजित भव्य कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मंदिर परिसर पहुंचने पर श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों ने कैंट विधायक जी का जोरदार स्वागत किया।कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संत शिरोमणि श्री गुरु रवि1दास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में प्रत्येक जिले में समरस्ता संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मणिनाथ मंडल क्षेत्र से कलश वंदन यात्रा निकाली जा रही है। कैंट विधायक ने कहा कि कलश वंदन यात्रा समाज से हर वर्ग को एक सूत्र में पिरोने और सनातन संस्कृति को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। भाजपा इसी समतामूलक समाज के सपने को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है।श्रद्धा और भक्ति के अनूठे रंग में रंगे कैंट विधायक संजीव अग्रवाल जी ने खुद अपने सिर पर मंगल कलश धारण किया। कैंट विधायक संजीव अग्रवाल को अपने बीच पाकर और उन्हें सिर पर कलश रखकर यात्रा का नेतृत्व करते देख श्रद्धालु बेहद उत्साहित नजर आए। कलश यात्रा नेकपुर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने पुरोहितों के सानिध्य में पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ललिता देवी की पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता ललिता देवी और संत शिरोमणि रविदास जी से क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति की कामना की। इसके बाद उन्होंने धार्मिक उल्लास के बीच कलश यात्रा का विधिवत शुभारंभ कराया।
इस दौरान प्रभु दयाल लोधी, मंडल अध्यक्ष सुधीर भटनागर डब्बल, महानगर महामंत्री विष्णु शर्मा, अरुण कश्यप, राज बहादुर सक्सेना, उपाध्यक्ष अम्बरीश कठेरिया, शिशुपाल कठेरिया, रवि अरोड़ा, पार्षद रितिका किशोर, चित्रा मिश्रा, संतोष कश्यप, ब्रजेश पाल, अशोक चौहान, हरीश बाबु वाल्मीकि, सौरभ कुमार, चंद्रपाल आर्या, श्याम सिंह चौहान, हरवंश सिंह, ब्रजेश मिश्रा, डॉ. सीपीएस चौहान, जेपीएस पाल, सुभाष वर्मा, मयूरेश अग्रवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
  1. ↩︎
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights