बरेली में 15 अगस्त को सजेगी ‘बॉलीवुड की एक शाम फौजी भाइयों के नाम’, देशभक्ति से सराबोर होगा कार्यक्रम

WhatsApp Image 2026-08-09 at 7.45.22 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बरेली में पूर्व सैनिकों की ओर से ‘बॉलीवुड की एक शाम फौजी भाइयों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें बॉलीबुड की सिंगर संजीवनी भेलानडे आ रही है।कार्यक्रम का उद्देश्य देश की रक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले सैनिकों और पूर्व सैनिकों के सम्मान के साथ-साथ युवाओं और बच्चों में देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।कार्यक्रम में देशभक्ति से जुड़े गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक एवं संगीत कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, जिनमें देशप्रेम और भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान पूर्व सैनिकों के योगदान और उनके त्याग को भी याद किया जाएगा।आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों, उनके परिवारों और शहर के गणमान्य लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त पूर्व एयर मार्शल ए.के. गोयल होंगे। उनकी मौजूदगी में पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मानित किए जाने की भी संभावना है।आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की भावना को जन-जन तक पहुंचाने और नई पीढ़ी को देश की सेवा तथा राष्ट्रप्रेम के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई। प्रेस वार्ता के दौरान प्रथमेश गुप्ता , राजेंद्र कुमार सक्सेना ,रणवीर सिंह जाटव आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights