बदायूँ में सपा सांसद आदित्य यादव ने नवरात्र में नगला देवी शक्ति पीठ मन्दिर में पूजन किया,चुनरी चढ़ाई
बदायूं।चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर सपा सांसद आदित्य यादव ने गुरुवार को पूरे दिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की, साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर जनसमस्याओं को भी सुना।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः बदायूं स्थित मां काली नगला मंदिर से हुई, जहां सांसद आदित्य यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा के उपरांत सांसद ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच फल वितरित कर सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।
इसके बाद विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के अंबियापुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने सम्राट अशोक महान की जयंती के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद आदित्य यादव ने कहा कि सम्राट अशोक महान भारतीय इतिहास के ऐसे महान शासक थे, जिन्होंने अहिंसा, धर्म, न्याय और मानवता के मूल्यों को पूरे विश्व में स्थापित किया। उन्होंने कलिंग युद्ध के बाद शांति और बौद्ध धर्म के मार्ग को अपनाकर समाज को एक नई दिशा दी। अशोक का शासन सुशासन, जनकल्याण और नैतिक मूल्यों का प्रतीक रहा, जिससे आज भी प्रेरणा ली जाती है।
इसके पश्चात सांसद आदित्य यादव गुन्नौर क्षेत्र के ग्राम कादराबाद पहुंचे, जहां मां काली मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत सांसद ग्राम सिहोरा पहुंचे, जहां श्री समाधि बाबा आश्रम सिहोरा मढ़ी में आयोजित भव्य नवरात्रि मेले में उन्होंने सहभागिता की। सांसद आदित्य यादव ने मेले का भ्रमण कर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का अवलोकन किया और स्थानीय परंपराओं की सराहना की। इस दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मकता, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों की इन आयोजनों में सहभागिता से जनता और नेतृत्व के बीच संवाद मजबूत होता है, जिससे क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति मिलती है।बोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मकता, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर राम खिलाड़ी यादव विधायक गुन्नौर, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व विधायक आर के शर्मा, लड्डन मियां, ओमवीर सिंह, इंदु सक्सेना, के पी राठौर, शिवम राठौर, सुनील यादव सुनीता पाल, कैप्टन सर्वेश यादव, अतुल पटेल, अखिलेश यादव, अमित यादव, रजत यादव, शशांक यादव, विजय यादव, कविंद्र शाक्य, देवेंद्र गौतम, रईस अहमद भानु यादव, सोमेंद्र यादव, नजर प्रधान अलका यादव, मनवीर शाक्य, भावेश यादव, नवीत यादव, सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे














































































