शेखुपुर विधानसभा की जनता का पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से शेखुपुर विधानसभा से चुनाव लड़ने का आग्रह
बदायूँ। शेखुपुर विधानसभा की जनता पूर्व मंत्री आबिद रज़ा से बार बार आग्रह कर रही है कि आप शेखुपुर विधानसभा से चुनाव लड़िये। शेखुपुर की जनता की मांग बन चुके है पूर्व मंत्री आबिद रज़ा क्योंकि शेखुपुर की जनता जानती है कि जहां से आबिद रज़ा चुनाव लड़ते हैं विधायक बनते है वहां की आम जनता का वह बहुत ख्याल रखते है। चूंकि आबिद रज़ा तेजतर्रार, संघर्षशील नेता है इसीलिए शेखुपुर की जनता चाहती है कि आबिद रज़ा 2027 का चुनाव शेखुपुर विधानसभा से लड़े। जनता के इसी अनुरोध पर पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ईद के मौके पर भसराला, जगत, रूपपुर, सखानू के लोगों से ईद मिलने पहुंचे। जहां पर गांव की आम जनता ने आबिद रज़ा का ढोल नगाड़ों, छतों से फूलों की वर्षा, फूलमाला डालकर व हवा में ड्रोन चलाकर भव्य स्वागत किया। जब आबिद रज़ा गांवों में पहुंचे तब छतों पर खड़े होकर पुरुषों, माहिलाओं और बच्चों ने आबिद रज़ा का फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया। गांव की आम जनता ने अपने गांव की सीमा से एक किलोमीटर पहले से ढ़ोलनगाड़ो और बाईकों पर सवार होकर देखो देखो कौन आया बब्बर शेर आया, बब्बर शेर आया के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला और गांव में पहुंचने पर लोगों ने अपनी छतों से फूलों की बारिश की। लोग जुलूस की शक्ल में आबिद रज़ा के नारे लगाते हुए आबिद रज़ा को मंच तक ले गए।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने अपने संबोधन में ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा शेखुपुर की जनता के वोट का हक जो बनता था यह सच है की उसे नहीं निभाया गया बल्कि शेखुपुर की जनता का सियासी शहूर खत्म किया गया, उन्हें सियासी गुलाम बनाया गया, सत्ता का डर दिखाया गया, मगर काम कोई नहीं किया गया। आज उत्तर प्रदेश की सियासत दो हिस्सों में बंट गई है, एक नफरत करने वालों की और दूसरी मोहब्बत करने वालों की। हमें उन लोगों को मजबूत करना है जो नफरत नहीं करते। 2027 में जनता मन बना चुकी है कि अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएंगे। जो लोग अपने आप को विश्वगुरु कहते है उनसे देश नहीं संभाला जा रहा है। आम जनता गैस के लिए परेशान है, लोग नोटबंदी की ही तरह घरेलू गैस के लिए लाइन में लगे हुए है। डीजल, पेट्रोल लगातार मंहगा हो रहा है और इसका सीधा असर आम जनता की हर जरूरत की चीजों पर पड़ेगा। इसीलिए मुसलमानों के साथ साथ सेकुलर हिंदू भी यह चाहते है कि यह सरकार हटे। यह सरकार जनहित के कार्य नहीं कर रही है। न इसको किसानों की परवाह है, न छात्रों की परवाह है, न महंगाई की परवाह है। ईरान और अमेरिका की जंग से इस सरकार की पोल खुल गई है। शेखुपुर की जनता के चुनाव लड़ने के आग्रह पर आबिद रज़ा बोले अल्लाह ताला इज़्ज़त और इज़्ज़त की जगह दोनों तय करता है अगर शेखुपुर की जनता चाहती है कि मैं शेखुपुर से चुनाव लड़ू तो आम जनता को यह चर्चा करनी चाहिए कि वे यह कहे कि हम आबिद रज़ा के साथ है और हम आबिद रज़ा को वोट देना चाहते है यह आवाज लखनऊ तक पहुंचनी चाहिए। जब आम जनता की आवाज लखनऊ तक पहुंचेगी तब अल्लाह जो बेहतर करेगा वह करेंगे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति आम जनता का बेहद गुस्सा नजर आया आम जनता ने यह कहा कि हमारे यहां कोई काम नहीं हुआ है और ना ही कोई नेता हमारे सुख दुख में खड़ा होता है। इस पर आबिद रज़ा बोले अगर वोट लेने के बाद कोई भी जनप्रतिनिधि आपके साथ खड़ा नहीं होता है, आपके इलाके का विकास नहीं करता है तो यह आपके वोट के साथ नाइंसाफी है। इसके लिए आपको अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।
इस अवसर पर सदरुल अंसारी पूर्व प्रधान, मुस्लिम अंसारी, रिजवान अंसारी,गामा अंसारी, आफताब अंसारी मेहरुल अंसारी,मुस्लिम अंसारी समाजसेवी, बाकर अंसारी,अकरम अंसारी, मुजाहिद बी डी सी, हज़रुद्दीन, चांद बाबू, रियासत, नसर उद्दीन,रफी अहमद अंसारी, रहीस अहमद अंसारी,दानिश अशर्फी, खलील अंसारी, जब्बार अंसारी, नदीम, नदीम अंसारी, कमर अंसारी, सोहिल सिद्दीकी, हर्षित यादव, भोजराज यादव,शिशुपाल यादव, रवि यादव, विक्रम यादव, मनोज यादव,मनोज गुप्ता, अफसर अली आदि लोग मौजूद रहें।














































































