उझानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिपरौल निवासी तेजपाल की पत्नी कमलेश ने बताया कि कल शाम को मम्मी ने दूध काढ़ कर खूँटी पर टाँग दिया था। प्रातः काल 08 बजे करीब हम लोगों ने उस दूध की चाय बनाकर पी ली थी इसके बाद दूध का बर्तन साफ करने के लिए देखा तो उसमें मरी हुई छिपकली पाई गई जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। कमलेश पत्नी तेजपाल ,भगवती पत्नी रवि शंकर, अपने मायके में आई आरती पत्नी सरवन(विनावर ससुराल), लछ्मी पत्नी दुर्गेश (बरेली ढका ससुराल), रविशंकर 50 , कोमल निवासी विनावर, सोनम 05 निवासी बरेली ढका, शुशआक निवासी पिपरौल, मयंक डेढ़ वर्ष पुत्र शरवन ने समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आकर डॉक्टर से मुलाकात कर उन्हें जानकारी दी। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सर्वेश ने उनका परीक्षण करते हुए उन्हें वेक्सिनेशन प्रदान की तथा कोई भी असुविधा होने पर समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आकर जानकारी प्रदान करने की कही !