बदायूँ।।आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में सांस्कृतिक परिषद कृष्णा कल्चरल क्लब के तत्वावधान में चल रहे युवा महोत्सव के दूसरे दिन त्वरित भाषण, लोकगीत , लोकनृत्य एवं वादन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।डॉ रविन्द्र सिंह यादव सिंह के निर्देशन में त्वरित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनूप सिंह को मिला। दूसरा स्थान अलीशा बी, वैष्णवी मिश्रा एवं निखिल सिंह को मिला। तीसरे स्थान पर पवन कुमार रहे।डॉ प्रेमचन्द के निर्देशन में ढोलक वादन प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रथम स्थान कोमल राठौड़ ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर पारुल रही। तीसरा स्थान सोनाली को मिला। हारमोनियम वादन प्रतियोगिता में भी कोमल राठौड़ ने पहला स्थान प्राप्त किया। सोनल राठौर दूसरे स्थान पर तथा पवन कुमार तीसरे स्थान पर रहे।डॉ राशेदा खातून ने लोकगीत गायन प्रतियोगिता कराई जिसमें प्रथम स्थान कोमल राठौड़ , दूसरा स्थान विनीता एवं तीसरा स्थान अलीशा बी को मिला। डॉ बबीता यादव ने लोकनृत्य प्रतियोगिता संपन्न कराई, जिसमें पहला स्थान पारुल ने प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से भावना सागर एवं वर्षा सिंह रही तथा तीसरा स्थान समीक्षा ने प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में डॉ अनिल कुमार, डॉ संजीव राठौर, डॉ जुनेद आलम, डॉ गौरव कुमार सिंह, डॉ ज्योति बिश्नोई, डॉ प्रियंका सिंह आदि सक्रिय रहे। संचालन डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया।इस अवसर पर प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता, डॉ हुकुम सिंह, डॉ सचिन कुमार राघव, संजीव शाक्य, महिमा भारती, अरुण कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।