राजकिशोर कश्यप बने भाजपा महानगर उपाध्यक्ष

WhatsApp Image 2026-03-18 at 12.44.12 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बरेली महानगर में संगठनात्मक मजबूती का सिलसिला लगातार जारी है। पार्टी ने अनुभवी नेता राजकिशोर कश्यप को महानगर की मेन बॉडी में उपाध्यक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। इस नियुक्ति पर भाजपा के सक्रिय नेता शारिक अब्बासी ने देर रात बुखारपुरा स्थित उनके आवास पर पहुंचकर जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी।पूर्वी मंडल शक्ति केंद्र संयोजक शारिक अब्बासी ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ शॉल और माला पहनाकर राजकिशोर कश्यप का भव्य अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि कश्यप का लंबा राजनीतिक अनुभव, ओबीसी मोर्चा में निभाई गई जिम्मेदारियां और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा पार्टी को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उन्होंने इस नियुक्ति को संगठन की दूरदर्शिता का परिणाम बताया।राजकिशोर कश्यप इससे पहले ओबीसी मोर्चा महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं और दो बार महानगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। एक बार फिर पार्टी द्वारा उन पर जताया गया भरोसा उनकी कार्यशैली का प्रमाण माना जा रहा है।इस अवसर पर हरिओम कश्यप, मोनू गुप्ता, जुबेर, विक्की कश्यप, नवीन गुप्ता, राजेंद्र, राजेश सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने नव-नियुक्त महानगर उपाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम के दौरान शारिक अब्बासी की सक्रियता और नेतृत्व क्षमता भी देखने को मिली, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बना रहा। वहीं, राजकिशोर कश्यप ने पार्टी नेतृत्व और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights