बदायूं क्लब में आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत सात दिवसीय जश्न-ए-आज़ादी के षष्टम दिवस पर काव्य सन्ध्या में कवियों ने अतिथियों को किया भाव विभोर-

dda5a4c7-3457-4517-8ace-c96ea9b11a80
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। बदायूं क्लब, बदायूं में इस वर्ष आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेेश होने पर देश भर में मनाये जा रहे ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के अन्तर्गत स्वतन्त्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व पर 9 अगस्त से 15 अगस्त 2021 तक मनाया जाने वाला जश्न ए आज़ादी का भव्य आयोजन के षष्टम दिवस आज सुपंथी साहित्य संस्था एवं बदायूँ क्लब के संयुक्त तत्वाधान में कोविड प्राटोकाल का अनुपालन करते हुए शहीदों के सम्मान में काव्य सन्ध्या का आयोजन पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक की अध्यक्षता में किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता विशिष्ट अतिथि डीसीबी चेयरमेन उमेश राठौर एवं क्लब सचिव डॉ0 अक्षत अशेष एवं क्लब सदस्यों द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


शहर के प्रतिष्ठित एवं नवोदित कवियों ने शहीदों के सम्मान में काव्य पाठ प्रस्तुत किया जिसमे अभिषेक अनंत ने ओढ़ बसंती चूनरी, लिए हरित परिवेश।
श्वेत नील आकाश सँग, हुआ तिरंगा देश द्वारा सभी का मन मोहा।
शराफत समीर ने हो कफन मेरा तीन रंगों का और होठों पर गंगाजल…
डॉ0 मुकेश मीत ने जाने कितने इस पर बलिदान हुए होंगे तब जाके वतन अपना आजाद हुआ होगा….

सुपंथी संस्था के संस्थापक डॉ0 दीपंकर गुप्त ने जन जन में सोई चेतना जगाता रहू मैं। बलिदानियों की यश गाथा गाता रहू मैं… से सभी को राष्ट्र के प्रति प्रेम पूर्वक भाव विभोर कर दिया।


सोनरूपा विशाल ने ब्याहता है जोश की जो शौर्य से परिणित है, वो शहादत मौत क्या है जिंदगी की जीत है।
काव्य पाठ करने वाले कवि गणों का सम्मान राज्य मंत्री महेश चंद गुप्ता द्वारा किया गया एवं क्लब पदाधिकारी एवं जश्न ए आजादी आयोजन में सहयोगियों का विशेष सम्मान सुपंथी संस्था एवं बदायूँ क्लब की ओर से संयुक्त रूप से किया गया।
आयोजन में पदम विभूषण गुलाम मुस्तफा के पुत्र एवं विख्यात गायक मुस्तफा खान का विशेष सम्मान हुआ।
मुख्य अतिथि ने कहा कि देशभक्ति से ओतप्रोत ऐसे आयोजन इस देश के कर्णधारों में स्वाधीनता के क्रांतिकारियों के प्रति एक विशेष सम्मान जाग्रत कर आज के युवा में राष्ट्रीयता की भावना का विकास करते है।
कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक सचिव रवीन्द्र मोहन सक्सेना ने किया।

सचिव डॉ0 अक्षत अशेष ने बताया कि रविवार 15 अगस्त 2021 पूर्वान्ह 11 बजे प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहने वाले विजयी प्रतियोगियों को पुरुस्कृत किया जायेगा। इस अवसर पर डॉ0 अक्षत अशेष, उपाध्यक्ष एस0के0गुप्ता, अनूप रस्तोगी, संजय रस्तोगी, दीपक सक्सेना, डॉ0 सोनरूपा विशाल, अभिषेक अनंत, मुस्तफा खां, रविन्द्र मोहन सक्सेना, ई0 नरेश चंद्र शंखधार, सुमित मिश्रा, इकबाल असलम, इजहार अहमद, आयुष भारद्वाज, राजेश मौर्या आदि का विशेष सहयोग रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights