रोटरी सामूहिक होली मिलन समारोहबरेली में रोटरी क्लबों का सामूहिक होली मिलन समारोह
बरेली । रोटरी मंडल बरेली के समस्त रोटरी क्लबों का सामूहिक होली मिलन समारोह का आयोजन ग्लोब फ्लोर मिल परसाखेड़ा पर आयोजित किया गया।
रोटरी होली मिलन कार्यक्रम में पूर्व मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश,पूर्व मंडलाध्यक्ष किशोर कटरू, मंडलाध्यक्ष राजन विद्यार्थी ने मंडलाध्यक्ष निर्वाचित (२८-२९) विनय कृष्ण का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।
पूर्व मंडलाध्यक्ष रवि प्रकाश ने कहा कि बरेली के रोटरी क्लबों के लिये गौरव की बात है कि इतने कम अंतराल पर बरेली डिस्ट्रिक्ट से दुबारा मंडलाध्यक्ष का पद बरेली मंडल को निर्विरोध प्राप्त हुआ है। वर्ष २८-२९ के लिये मंडल 3110 के लिये सी ऐ विनय कृष्ण को मंडलाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया है जिसके लिये कार्यक्रम में उपस्थित सभी रोटरी सदस्यों ने करतल ध्वनि से सी ऐ विनय कृष्ण को साधुवाद दिया।
पूर्व मंडलाध्यक्ष किशोर कटरू ने आवाहन किया कि जिस तरह से रोटरी ने पोलियो उन्मूलन का कार्य करके अपना दायित्व निभाया है उसी तरह से रोटरी के सभी सदस्यों को पेड़ पौधे लगा कर पृथ्वी को हरियाली से परिपूर्ण करना होगा।
मंडलाध्यक्ष राजन विद्यार्थी ने कहा कि सभी रोटरी सदस्यों को हर अच्छे सामाजिक कार्य के लिये संगठित होकर परोपकार के कार्य करने चाहिये।
होली मिलन कार्यक्रम में आये सभी रोटरी सदस्यों का पटका पहना कर तथा चन्दन लगा कर रजत मेहरोत्रा,संजय रेक्रीवाल,राहुल जायसवाल ,राजगोपाल खट्टर,अंकित अग्रवाल ने स्वागत किया।
रोटरी मात्र शक्ति का सुधा गुप्ता ,कनिका शर्मा, सविता मेहरोत्रा,सीमा रेक्रीवाल ने स्वागत अभिनन्दन किया।
आज के कार्यक्रम में काफी तरीके के स्पाट कपल गेम्स,होली के अवसर के मनमोहक गीत संगीत से रोटरी मिलन समारोह मानो वृन्दावन के समान लग रहा था जहां सभी रोटरी सदस्य होली की मस्ती में रंगे हुये थे तथा फूलों की होली से एक दूसरे को सराबोर कर रहे थे।
मीडिया क्वार्डिनेटर संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि बरेली मंडल में 19 रोटरी क्लब का समूह है जोकि रोटरी के परम उद्देश्य अपने उत्कृष्ट समाजिक कार्यों के द्वारा अपना सदैव योगदान देते आ रहे हैं तथा होली के पावन अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
मीडिया क्वार्डिनेटर संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि रोटरी होली मिलन समारोह में बरेली के सभी 19 रोटरी क्लबों ने प्रतिभाग किया जिसमें रोटरी क्लब बरेली,रोटरी सेंट्रल,रोटरी ईस्ट,रोटरी वैस्ट,रोटरी मेगनेट सिटी,रोटरी चैम्बर,रोटरी मिडटाऊन,रोटरी ग्लोरी,रोटरी इज्जतनगर,रोटरी रोहिलखंड, रोटरी बांस बरेली,रोटरी सनराइस,रोटरी ग्रेस,रोटरी हाइटस,रोटरी श्री,रोटरी मेट्रो आदि का सहयोग रहा।
नवनिर्वाचित मंडलाध्यक्ष सी ऐ विनय कृष्ण
ने कहा कि रोटरी के सिद्धांतों के साथ हम अपनी संस्कृति को निभाते हुये सभी सदस्यों एवं उनके परिवार को जोड़ने में होली मिलन समारोह अति उपयोगी होता है।
आज के कार्यक्रम में पूर्व मंडलाध्यक्ष रविप्रकाश अग्रवाल, पूर्व मंडलाध्यक्ष किशोर कटरू, मंडलाध्यक्ष राजन विद्यार्थी,
मंडलाध्यक्ष निर्वाचित सी ऐ विनय कृष्ण,मेघा कृष्ण, मीडिया क्वार्डिनेटर संजीव औतार अग्रवाल,अशोक अग्रवाल, राहुल जायसवाल,अरविंद गुप्ता,डी पी सिंह,शेखर यादव,पंकज श्रीवास्तव,आलोक प्रकाश,शलभ गोयल,संजय रेक्रीवाल,शालिनी विद्यार्थी,संगीता कटरू,रेनू अग्रवाल, पल्लवी गोयल,संजीव मिश्रा, प्रेम शंकर,संजीव खण्डेलवाल, राजगोपाल खट्टर,विवेक मेहरा,अशोक अवस्थी, डी के द्विवेदी,सुभाष अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।













































































