लखनऊ में कांग्रेस का होली मिलन समारोह, अजय राय ने दिया भाईचारे का संदेश

WhatsApp Image 2026-03-06 at 6.08.24 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बरेली / लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अजय राय के नेतृत्व में 6 मार्च को लखनऊ में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश भर से कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया कि बरेली से महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे और समारोह में भाग लिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि होली ऐसा पर्व है जो आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि कई बार लोगों के बीच छोटे-मोटे मतभेद या शिकायतें हो जाती हैं, लेकिन होली का त्योहार उन सभी शिकवों को भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने का अवसर देता है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि देश और समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव बनाए रखना बेहद जरूरी है। होली हमें यही सीख देती है कि सभी लोग मिल-जुलकर प्रेम और सौहार्द के साथ रहें।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनोद कुमार, प्रवीण मिश्रा, मनोज शर्मा, देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव और तीरथ मधुकर आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights