बदायूँ।भगवान परशुराम जयंती समारोह समिति एवं संबंधित ब्राह्मण समाज संगठनों की एक आवश्यक बैठक आज समिति अध्यक्ष एवं ब्रज क्षेत्र संरक्क कौशलानंद उर्फ लालन पांडे की अध्यक्षता में भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में संपन्न हुई।| बैठक में ब्राह्मण समाज के विभिन्न बिंदुओं पर गहन विचार विमर्श किया गया। इस दौरान गत वर्षो की भांति होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर सभी की सहमति बनी। ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष अश्वनी भारद्वाज एवं समिति महामंत्री अजय मिश्र द्वारा बताया गया कि 8 मार्च रविवार को साय 4:00 बजे समिति द्वारा भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें समाज के सभी बंधुओं से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की गई। इस दौरान नत्थू लाल पाराशरी, द्विजेंद्र उपाध्याय, राम बहादुर पांडे, राहुल चौबे, पंकज शर्मा, राजीव शर्मा, आयुष भारद्वाज, दिनेश शर्मा, आर0के0 उपाध्याय समेत समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे|