बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुसाईं में आज बुधवार को गांव के स्कूली बच्चों को राशन उपलब्ध ना कराए जाने को लेकर नाराज बच्चों ने गांव में कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही राशन दिलवाए जाने की मांग विभागीय अधिकारियों से की। बच्चों ने बताया कि वह आज सुबह गांव के राशन कोटेदार के पास अपनी पर्ची लेकर राशन लेने के लिए गए थे। तो राशन कोटेदार ने उन्हें पर्ची लेकर वापस भगा दिया। जिसके बाद बच्चों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। साथ ही उन्होंने अपना राशन दिलवाए जाने की मांग विभागीय अधिकारियों से की। इधर पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि उक्त गांव का प्रकरण उनके संज्ञान में आया है। संबंधित कोटेदार के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।