सपा 2022 में जिले की सभी सीटे जीतेंगी बिल्सी में हुई सपा की बैठक

IMG_20210811_182930
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बिल्सी। समाजवादी पार्टी के के कार्यकर्ताओं की एक बैठक आज बुधवार को नगर के मोहल्ला संख्या आठ निवासी एवं सपा के जिला सचिव रईस अहमद के आवास पर जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव की मौजूदगी में आयोजित की गई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर रणनीति बनाई गई। साथ ही कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का आव्हान भी किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगी। क्योंकि जनता प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार से बुरी तरह से उब चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले पांच सालों में जनता के सामने झूठ बोलने के अलावा कोई काम नहीं किया है।  उन्होंने कहा जिले की सभी विधानसभा चुनावों में सपा पूरी लगन और मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी और सभी सीटें जीतकर अपना परचम लहराएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सपा की नीतियों को वह जन-जन तक पहुंचाएं।  इस मौके पर जिला सचिव रईस अहमद, नगराध्यक्ष रंजीत वार्ष्णेय, भगवान दास गुप्ता, जितेंद्र माहेश्वरी, दीप सिंह, अकरम कुरैशी, ललित गिरी, प्रेमपाल सिंह, अवधेश यादव, इकरार अहमद, मुदवविर हुसैन, ताहिर खान, नन्ने राइन, साकिर हुसैन, शेरमोहम्मद, अकील उस्मानी, आशिफ आदि मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights