बरेली। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद शाखा बरेली के पुनर्गठन को लेकर बुधवार को अपराह्न 3 बजे एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन वरिष्ठ साथी रमेश चंद्र सक्सेना एवं प्रशासनिक अधिकारी शुभदीप सक्सेना के नेतृत्व में संपन्न हुआ। बैठक में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक में मिनिस्टीरियल सिंचाई विभाग के आशीष कुमार गंगवार को पुनः जिला अध्यक्ष चुना गया। वहीं जिला मंत्री के महत्वपूर्ण पद पर मिनिस्टीरियल एसोसिएशन पशुपालन विभाग के मंडल अध्यक्ष इंद्र भूषण गौतम को सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर विकास भवन के राजेश बाबू एवं ललित पटेल को चुना गया, जबकि निर्भय हिन्द आजाद को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर अनुज कुमार सिंह, प्रेमपाल गंगवार, मोहम्मद नवी, जगमोहन यादव और मुनेश बंसल को मनोनीत किया गया। उपमंत्री पद पर कमलेंद्र सिंह, दीपक कुमार, ज्ञान चंद्र गंगवार, अहिवरन सिंह एवं गंगाचरण कश्यप को जिम्मेदारी दी गई। संयुक्त मंत्री पद पर अनूप कुमार, मिलन शंकर, विशाल आनंद, नजीमुद्दीन एवं उदित वर्मा चुने गए। संगठन मंत्री के रूप में विनीता सक्सेना, दुर्गा कुमारी, चांदनी कपूर, राजेंद्र कुमार और हरीश सागर को जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रचार मंत्री पद पर पंकज कुमार सक्सेना, वीरा देवी, संजीव कुमार, बृजमोहन अकेला और हरीश कुमार का चयन हुआ। मीडिया प्रभारी के रूप में अंशुल राज तोमर एवं मोहम्मद इरफान सईद को नियुक्त किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।