रमज़ान का पहला जुमा,नमाज़ियों से भरी मस्जिदें
बरेली। माहे रमज़ान के महीने का पहला जुमा मस्जिदों में अदा हुआ,नमाज़ से पहले रमज़ान की फ़ज़ीलत और बरकतों के बारे में तकरीर की गई।इसी कड़ी में कोतवाली की मोती मस्जिद में हाफ़िज़ चाँद खान ने जुमे से पहले तकरीर करते हुए कहा कि तरावीह की नमाज़ को क़ुरआन मुकम्मल होने के बाद भी पढ़े तरावीह चाँद देखकर शुरू होती है ठीक वैसे ही ईद का चाँद दिखते ही नमाज़े तरावीह पूरी होती हैं, तरावीह के एक सजदे में 1500 से नेकियों का सवाब है पूरे महीने तरावीह पढ़े।रमज़ान में नफिल का सवाब फ़र्ज़ के बराबर कर दिया जाता है,फ़र्ज़ का सवाब 70 गुणा ज़्यादा हो जाता है,इसलिये रमज़ान में ज़्यादा से ज़्यादा करे।
मस्जिद नोमहला शरीफ में ईमाम मुफ़्ती अब्दुल बाकी मरकज़ी ने रमज़ान की फ़ज़ीलत बयाँ की।इस रमज़ान में 5 जुमे है।अल्लाह हमारी इबादतों को कुबूल करें यही दुआ है।
इस मौके पर जुमे की नमाज़ की मुबारकबाद देते हुए बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने कहा कि रमज़ान शरीफ़ हमें इबादत और नेकियों की सीख देता है।ज़रूरतमंदों की मदद करें,असल हक़दार के ही मददगार बने,सहरी और इफ़्तारी में अपने आसपास के लोगों का ख़्याल रखें,रमज़ान की इबादत में मस्जिद जिस तरह नमाज़ियों से भरी हुई है हर दिन हमेशा इसी तरह पाँच टाइम की नमाज़ पढ़े,भलाई के कामो में रहे,एक दूसरे का सहारा बने,बेसहारा लोगों को सहारा दे,हर उस काम से बचें जिससे दूसरे को तकलीफ होती हो,इंसानियत और मोहब्बत को क़ायम रखें, अल्लाह हमेशा नेक बन्दों की मदद करता है।हक़ के रास्तों पर चलकर ही ज़िंदगी को आसान बनाया जा सकता हैं।ये पाक महीना रहमत, बरकत और मग़फिरत का महीना है। अल्लाह हम सबके रोज़े क़बूल फरमाए, दुआएँ क़बूल फरमाए और हमें नेक अमल करने की तौफीक़ दे। आमीन। इस मौके पर मस्जिद नोमहला शरीफ़ दरगाह नासिर मियाँ रहमतुल्लाह अलेह के सज्जादानशीन हज़रत ख़्वाजा सुल्तान अहमद नासरी ने बताया कि सामुहिक रोज़ा इफ्तार का इंतेज़ाम रोज़ेदारों के लिये किया,दरगाह पर यह सिलसिला 30 रमज़ान इफ्तारी का दस्तरख्वान परदेसियों, मुसाफिरों, सभी आमओखास के लिये रहेगा।इस मौके पर मस्जिद के इमाम मुफ़्ती अब्दुल बाकी मरकज़ी,मौलाना हसन रज़ा,सूफी वसीम मियाँ साबरी नासरी,दानिश खान,फ़ाज़िल खान,हाजी साकिब रज़ा ख़ाँ सहित बड़ी तादाद में नमाज़ी शामिल रहे।













































































