उझानी :- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तेरहा निवासी सन्तोष यादव पुत्र वीरेश यादव ने कोतवाली पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा है कि दिनाँक 18-02-2026 को शाम 07:30 बजे करीब सैफ्फुलागंज थाना सहसवान निवासी मधु उपाध्याय पत्नी विजकिशोर अवस्थी की अरटिगा कार से कोतवाली उझानी क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्ला गंज शादी में आया था सुरजीत यादव S/0 वीरेश यादव नि0 अब्दुल्लागंज थाना उझानी के घर के पास दूल्हे की निकासी समारोह का आयोजन हो रहा था प्रार्थी की गाडी पास में खडी थी तथा गाडी की चाभी गाडी में लगी थी ताकि रोशनी होती रहे तभी किसी बच्चे ने गाडी स्टार्ट कर दी गाडी आगे बढ गई तथा आगे खडी कुछ महिलाओं से टकरा गई जिससे महिलाओं के मामूली चोटें लग गईं तभी ग्राम अब्दुल्लागंज निवासी नीरज पुत्र भूदेव, सौदान सिंह पुत्र नेम सिंह, भगवान सिंह पुत्र नेमसिंह, अतवीर पुत्र राजपाल व भुवनेश पुत्र कल्याण सिंह गाली गलौज करते हुए मुझसे बोले कि साले को जान से मार देंगे और मेरे साथ मारपीट करने लगे मैं बुरी तरह अपनी जान बचाकर गाड़ी छोड़कर भाग गया उपरोक्त लोगों द्वारा गाड़ी में ईंट पत्थरों से तोड़ फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी तथा गाडी में रखे सामान को भी छतिग्रस्त कर दिया मैं उक्त लोगों के डर की वजह से मौके से भाग गया था। कोतवाली पुलिस ने पीड़ित युवक द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के अनुसार मुकदमा दर्ज कर जाँच हेतु उपनिरीक्षक रिंकू सिंह को सौंपा है !