कायस्थ चेतना मंच के तीज कार्यक्रम में गाये गए मल्हार

7478dfed-d66e-482c-bbe9-b548155cc61a

बरेली। वर्षा के बीच कायस्थ चेतना मंच के हरियाली तीज कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने संगीत की धुन पर मल्हार गीत गाये और सुंदर नृत्य किया। कवितायें भी सुनाई। साथ ही कई प्रतियोगिता भी की गईं। कायस्थ चेतना मंच की कोषाध्यक्ष डॉ पूजा सक्सेना की अध्यक्षता में पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना कातिब के निवास स्थान पर हरियाली तीज महोत्सव का कार्यक्रम कोरोना गाइड पैन का पालन कर उत्साह से मनाया गया। तीज कार्यक्रम की शुरुआत सभी महिला पदाधिकारी पूर्व पार्षद माया सक्सेना, पार्षद शशि सक्सेना डाँ पूजा सक्सेना, मीरा मोहन, बबिता सक्सेना, ललिता सक्सेना, चित्रा जौहरी, रजनी सक्सेना और मंजू सक्सेना ने दीप प्रज्वलित कर चित्रगुप्त वंदना से की। इसके बाद मल्हार गीत प्रस्तुत किया। अनीता, अमृता जौहरी, अखिलेश सक्सेना ने गीत प्रस्तुत किया।

राधिका सक्सेना, रुचि सक्सेना, अनमोल सक्सेना और मेधांश शील ने नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। मीरा मोहन और सुधीर मोहन ने कई गेम आयोजित किये जिसमें महिलाएं और संरक्षक डॉ पवन सक्सेना, अमित सक्सेना, चंद्र भूषण शील, बरिष्ठ पत्रकार निर्भय सक्सेना, उन्मुक्त संभव शील और विकास सक्सेना ने भी भाग लिया। कायस्थ चेतना मंच की नवनियुक्त महिला जिला अध्यक्ष माया सक्सेना ने अपनी कार्यकारिणी गठित की और सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन स्नेह राज सक्सेना ने किया, और उनका सहयोग मुकेश सक्सेना ने किया। सभी प्रतियोगियो को अध्यक्ष संजय सक्सेना और पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना कातिब ने पुरस्कार से सम्मानित किया।