बरेली। शिक्षणेत्तर कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष हरिशंकर के नेतृत्व में कर्मचारियों ने शिव कुमार को परिचारक पद से हटाकर जबरन स्वीपर/चौकीदार पद पर नियुक्त करने के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि शिव कुमार की नियुक्ति 13 जनवरी को पंडित दीन दयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज, चौबारी में आउटसोर्स कर्मी के रूप में विधिवत परिचारक पद पर हुई थी और वह लगातार उसी पद पर कार्यरत था। आरोप है कि 16 फरवरी को प्रधानाचार्य ने उसकी जगह दूसरे व्यक्ति को परिचारक पद पर ज्वाइन करा दिया और शिव कुमार को बिना लिखित आदेश व सहमति के पद बदलने का दबाव बनाया जा रहा है। परिषद ने इसे नियम विरुद्ध बताते हुए तत्काल बहाली, जिम्मेदार अधिकारियों पर जांच व कार्रवाई तथा भविष्य में आउटसोर्स कर्मियों के हितों की सुरक्षा हेतु स्पष्ट निर्देश जारी करने की मांग की है।ज्ञापन देने बालो में जितेंद्र मिश्रा , शिव कुमार , हरिशंकर आदि मौजूद रहे।