जेएस पीजी कॉलेज मेंएनएसएस का प्रथम एक दिवसीय शिविर लगा,मतदाताओं को जागरूक किया

WhatsApp Image 2026-02-10 at 4.22.07 PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जे एस (पी .जी ) कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत प्रथम एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शीर्षक “मतदाता जागरूकता अभियान” रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow


कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज प्रबंधक नरेंद्र कुमार जी,प्राचार्य डॉक्टर निशि अवस्थी जी,कॉलेज एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी छविराम सिंह एवं सभी शिक्षक गणों के द्वारा माँ शारदे एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात कॉलेज के उपप्राचार्य राहुल कुमार जी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों तथा मतदाता जागरूकता अभियान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला और स्वयंसेवकों एवं सेविकाओं को मतदान के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. निशि स्वास्थ्य जी द्वारा की गई। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में लोकतंत्र में मतदान की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।एनएसएस की दोनों इकाइयों ने अपने-अपने गोद लिए गए ग्राम उनौला एवं ग्राम झंडपुर में जाकर ग्रामीणों को मतदान क्यों आवश्यक है, इस विषय में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के युवाओं को अपना वोटर कार्ड बनवाने हेतु प्रेरित किया गया तथा वोटर फॉर्म भरने की प्रक्रिया और उसके महत्व को भी समझाया गया।
इस प्रकार यह एक दिवसीय शिविर मतदाता जागरूकता के उद्देश्य को सफलतापूर्वक पूरा करने में सहायक सिद्ध हुआ।
इस अवसर पर शिक्षक अजय पाल सिंह, सनी शाक्य, बेबी तरन्नुम, सुधीर यादव, डॉ अंशुमन गुप्ता, रितु दीक्षित, पूजा रानी, फिरदौस बी, डॉ उत्पल मिश्रा, पूर्णिमा गौड़,सना खान, योगेंद्र कुमार, आकाश कुमार एवं कॉलेज मीडिया प्रभारी सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights