क्षत्रिय महासभा ने जिला बार एव सिविल बार के निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत किया

WhatsApp Image 2026-02-02 at 2.44.59 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। क्षत्रिय महासभा एवं महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में जनपद के विभिन्न अधिवक्ता संगठनों में निर्वाचित क्षत्रिय पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला बार एसोसिएशन बदायूं के नव निर्वाचित अध्यक्ष देवपाल सिंह एडवोकेट, जिला सिविल बार एसोसिएशन के निर्विरोध निर्वाचित उपाध्यक्ष हरि प्रताप सिंह राठौड़ एडवोकेट, तहसील बार एसोसिएशन बिल्सी के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष ज्ञानेंद्र पाल सिंह एडवोकेट, जिला बार एसोसिएशन बदायूं के संयुक्त सचिव पद पर निर्वाचित अमित सोलंकी एडवोकेट को माला, अंग वस्त्र, पगड़ी व महाराणा प्रताप का चित्र भेंटकर सम्मानित किया गया। जिला बार एसोसिएशन बदायूं के अध्यक्ष देवपाल सिंह एडवोकेट ने कहा कि समाज के सहयोग और आशीर्वाद से ही उन्हें ये महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। समाज के मान सम्मान के लिए सदैव कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, समाज कार्य मेरी प्राथमिकता में रहेगा। मैं क्षत्रिय महासभा बदायूं सहित अन्य क्षत्रिय संगठनों का आभार व्यक्त करता हूं। अधिवक्ता संगठनों के अन्य निर्वाचित क्षत्रिय पदाधिकारियों ने समाज हित में कार्य करने तथा समाज के कार्यों को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ ट्रस्टी धनपाल सिंह, क्षत्रिय महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश कोषाध्यक्ष डॉ सुशील कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, मंडल संगठन मंत्री विजय पाल सिंह भदौरिया, जिला अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा राकेश सिंह, जिला अध्यक्ष महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट विपिन कुमार सिंह एडवोकेट , पूर्व महासचिव अरविंद सिंह परमार एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष जग मोहन सिंह राघव, क्षत्रिय सैनिक सभा के संरक्षक विजय रतन सिंह, जिला अध्यक्ष सतेंद्र सिंह चौहान, क्षत्रिय समाज विकास समिति के अध्यक्ष सुरेश सिंह सिसौदिया, जिला सचिव आर्येंद्र पाल सिंह, शैलेन्द्र पाल सिंह एडवोकेट, दिनेश रघुवंशी एडवोकेट, मनोज सिंह एडवोकेट, सूरजपाल सिंह सोलंकी, मुकुल प्रताप सिंह, शिव प्रताप सिंह आदि की सहभागिता रही।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights