माघ पूर्णिमा पर कछला घाट पर स्वच्छता अभियान, गंगा आरती में संस्था के सदस्यों का सम्मान हुआ

WhatsApp Image 2026-02-02 at 2.50.11 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं।माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर होप यूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा कछला गंगा घाट पर गंगा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्था की टीम ने घाट परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखने का संदेश दिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


अभियान के दौरान संस्था की निदेशक डॉ. कृष्णा सिंह ने गंगा स्नान हेतु आए श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए अपील की कि वे घाट पर कचरा न फैलाएं तथा स्नान एवं पूजन के उपरांत उत्पन्न होने वाले कचरे को निर्धारित स्थान अथवा डस्टबिन में ही डालें। उन्होंने कहा कि गंगा की स्वच्छता केवल सरकार या संस्थाओं की नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।
इस स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में संस्था की टीम से श्रीमती कुसुम लता, संजय कुमार, मनोज कुमार राठौर, सृष्टि, गौरव, उदित कुमार, गौतम, सांवी गौतम, संस्था के वरिष्ठ निदेशक राधेश्याम एवं श्रीमती सुनीता रानी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सभी सदस्यों ने सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए आमजन को गंगा स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
शाम के समय जिला गंगा समिति बदायूं एवं सामाजिक वानिकी विभाग द्वारा आयोजित भव्य गंगा आरती में भी होपयूनिटी हेल्पिंग वेलफेयर फाउंडेशन के सदस्यों को प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सामाजिक वानिकी अधिकारी और डीपीओ नमामि गंगे के द्वारा संस्था के समस्त सदस्यों को उनके सराहनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे गंगा संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights