डीपीएस स्कूल में सीमित सीटों को प्रथम प्रवेश परीक्षा हुई,119 विद्यार्थी शामिल हुए
बदायूँ। दिल्ली पब्लिक स्कूल में आज बहुत ही सीमित सीटों के लिए प्रथम प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस प्रवेश परीक्षा में विद्यालय में अध्ययन करने के इच्छुक कुल 119 छात्र-छात्राओं ने उत्साह, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ प्रतिभाग किया।

प्रवेश परीक्षा का आयोजन विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता एवं पारदर्शी चयन प्रक्रिया का परिचायक रहा। विद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा के संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ की गई थीं, जिससे परीक्षा निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से सम्पन्न हो सकी। अभिभावकों में भी विद्यालय की शिक्षा प्रणाली को लेकर विशेष उत्साह एवं विश्वास देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभ्रा पांडे जी ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय द्वारा अब तक किए गए नवाचारों, आधुनिक शिक्षण विधियों तथा तकनीकी प्रयोगों की स्पष्ट छाप प्रथम चरण की प्रवेश परीक्षा में दिखाई दी है। उन्होंने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक एवं तकनीकी युग में केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु आधुनिक शिक्षा प्रणाली का होना अत्यंत आवश्यक है। प्रधानाचार्या ने यह भी कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए शिक्षा को और अधिक प्रभावी, रोचक एवं व्यावहारिक बनाने के लिए निरंतर नई तकनीकों, डिजिटल संसाधनों एवं नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों को अपनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। उनका मानना है कि गुणवत्ता-युक्त शिक्षा ही छात्रों को आत्मनिर्भर, संस्कारवान एवं भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बना सकती है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आगामी चरणों में भी द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ सम्पन्न कराई जाएगी। जो 28 फरवरी की संपन्न कराई जाएगी।













































































