शांति की शुरुआत हर कदम से : दो दिवसीय शांति संदेश कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Image 2026-02-01 at 7.34.00 PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जादोपुर भोजीपुरा स्थित राज विद्या केंद्र द्वारा जादोपुर के राजपूत बारात घर में दो दिवसीय शांति संदेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीडियो संदेश के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय शांति दूत प्रेम रावत जी ने मानव जीवन में शांति के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रेम रावत जी ने अपने संबोधन में कहा कि शांति मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है, लेकिन अक्सर लोग इसकी अहमियत भूल जाते हैं। जबकि शांति ही वह तत्व है जिसकी तलाश हर मनुष्य का हृदय करता है और यही दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाने की शक्ति रखती है। उन्होंने कहा कि हमारे पास अनेक विचार और योजनाएं हैं, लेकिन सबसे बड़ा और आवश्यक कार्य धरती पर शांति स्थापित करना है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जिस प्रकार मनुष्य ने विज्ञान और तकनीक के माध्यम से असंभव को संभव कर दिखाया है चाहे वह अंतरिक्ष यात्रा हो, संचार साधन हों या आधुनिक सुविधाएं उसी प्रकार शांति को भी संभव बनाना मनुष्य के ही हाथ में है। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं कदम उठाना होगा। प्रेम रावत जी ने शांति को एक सरल उदाहरण से समझाते हुए कहा कि जैसे किसी स्टेडियम को रोशन करने के लिए हर एक बल्ब का जलना जरूरी होता है, वैसे ही पूरी पृथ्वी में शांति के लिए हर मनुष्य के भीतर शांति का होना आवश्यक है। हर व्यक्ति में यह क्षमता है कि वह अपने जीवन में शांति का अनुभव कर सके और यही सामूहिक शांति का आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि दुनिया ने बहुत संघर्ष और युद्ध देख लिए हैं, अब समय आ गया है कि मानवता शांति की ओर बढ़े। आने वाली पीढ़ियों को शांति की आवश्यकता है और यही वास्तविक आनंद और परमानंद का मार्ग है, जो तनाव और भय से मुक्त होकर ही प्राप्त किया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि प्रेम रावत जी एक अंतरराष्ट्रीय वक्ता, न्यूयॉर्क टाइम्स के बेस्टसेलिंग लेखक, शिक्षाविद और ग्लोबल पीस एंबेसडर हैं। उनका शांति संदेश वर्तमान में 110 से अधिक देशों में सुना और सराहा जा रहा है, जहां वे लोगों को आंतरिक सुख और शांति का व्यावहारिक मार्ग दिखा रहे हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और श्रोताओं ने शांति, सद्भाव और मानवीय मूल्यों पर आधारित इस संदेश की सराहना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights