बरेली। आंवला सांसद नीरज मौर्य ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने इस बार के बजट में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश पर एक बार भी ध्यान नहीं दिया। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जिस राज्य में करोड़ों किसान, मजदूर और गरीब परिवार निवास करते हैं, उनके लिए न कोई नई योजना लाई गई और न ही बजट में उनका उल्लेख तक किया गया। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, कमजोर और आम नागरिकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। बजट के बाद जिस तरह शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली और कमोडिटी बाजारों को नुकसान हुआ, उससे साफ है कि आर्थिक मोर्चे पर भी भरोसा कमजोर हुआ है। वक्ताओं का कहना था कि महंगाई, बेरोजगारी और ग्रामीण संकट से जूझ रहे आम लोगों को इस बजट से राहत की उम्मीद थी, लेकिन सरकार ने उनकी समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया। कुल मिलाकर यह बजट आम जनमानस के लिए निराशाजनक साबित हुआ है और इससे देश के गरीब व मध्यम वर्ग में असंतोष बढ़ा है