मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 23 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 17.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष किया राष्ट्र राग “” रघुपति राघव राजाराम का कीर्तन

January 30, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के तत्वावधान में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के बलिदान दिवस पर गांधी उद्यान स्थित राष्ट्र पिता की प्रतिमा के समक्ष प्रमुख पदाधिकारीगण अध्यक्ष/संस्थापक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट के नेतृत्व में एकत्र हुए। सर्वप्रथम गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात राष्ट्र राग “”रघुपति राघव राजाराम…..”” का कीर्तन किया गया। उपस्थित जनो ने संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया। तदांतर ध्येय गीत – ” जीवन में कुछ करना है तो मन को मारे मत बैठो ……..” का सामूहिक गायन एम एल गुप्ता ने कराया। साथ ही संगठन की वार्षिक कार्य योजना तैयार की गई तथा सांगठनिक इकाइयों का पुनर्गठन किया गया। भ्रष्ट तत्वों को सद्बुद्धि के लिए दो घंटे का मौन व्रत रखा गया। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए जन दृष्टि (व्यवस्था सुधार मिशन) के अध्यक्ष/ संस्थापक हरि प्रताप सिंह राठोड़ एडवोकेट ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर वर्ष 2011 मे संगठन की स्थापना हुई। उनके मंत्र “रघुपति राघव राजाराम” के निरन्तर जप से देश में महत्त्वपूर्ण परिवर्तन हो रहे हैं। महात्मा गांधी ने हर समाजोपयोगी विषय पर अपने विचार दिए हैं। उन्होंने दुनिया को सत्य अहिंसा रूपी ऐसा अस्त्र दिया है, जिसका अनुसरण सम्पूर्ण विश्व कर रहा है। गांधी जी के विचारों में समस्त समस्याओं का समाधान है। संगठन की ओर से वर्ष २०११ से अब तक उठाए गए अनेक लोकोपयोगी विषयों पर भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा कार्य किए गए हैं। केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल ने कहा कि संगठन द्वारा आज वार्षिक कार्य योजना तैयार की गई है। सूचना/सामाजिक कार्यकर्ता वर्ष भर सूचना के अधिकार के प्रयोग से जनहित गारंटी कानून और पंचायत राज व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य करेंगे। इसके साथ ही चुनाव सुधार, न्याय सुधार एवम भारतीय संविधान के अस्थाई एवम अनुपयोगी प्रावधानों की समाप्ति के लिए जन जागरण अभियान चलाएंगे। जिला समन्वयक आर्येन्द्र पाल सिंह ने कहा कि संगठन द्वारा वर्ष 2011 से निरन्तर चलाई जा रही मुहिम का ही परिणाम है कि नागरिक रिश्वतखोरों को पकड़वाने लगे हैं। गत वर्षों पकड़े गए रिश्वतखोर बड़ी संख्या में जेल में है । भ्रष्टाचार निवारण संगठन को राजपत्रित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही का भी अधिकार मिलना चाहिए। इस अवसर पर प्रमुख रुप से मार्गदर्शक धनपाल सिंह, संरक्षक सुरेश पाल सिंह चौहान, प्यारेलाल, केंद्रीय कार्यालय प्रभारी रामगोपाल, मण्डल समन्वयक एमएच कादरी, जिला समन्वयक आर्येन्द्र पाल सिंह, सह जिला समन्वयक विपिन कुमार सिंह एडवोकेट, तहसील समन्वयक कृष्ण गोपाल, सह तहसील समन्वयक नेत्रपाल, अजय, मो इब्राहिम आदि सूचना कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights