मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 29.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पुलिस मुठभेड़ में कुंडल लूट का आरोपी गोली लगने से घायल, गिरफ्तार

January 27, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। थाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान कुंडल लूट की घटनाओं में वांछित अभियुक्त दिव्यांश वर्मा उर्फ अंकित
को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार 19 जनवरी को अयूब खां चौराहे पर स्कूटी सवार महिला से कान का कुंडल छीनने तथा 24 जनवरी 2026 को इसी तरह की दूसरी घटना के संबंध में थाना कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया था । घटनाओं के अनावरण हेतु पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। 26 जनवरी की रात करीब 23:15 बजे चौपला चौराहे के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका और रेलवे कॉलोनी के जंगल की ओर भाग गया। आगे जाकर उसकी बाइक फिसलकर गिर गई। पुलिस को अपनी ओर आता देख बदमाश ने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम दिव्यांश वर्मा उर्फ अंकित पुत्र मंगली राम, निवासी बालाजी धाम, गौशाला वाली गली, थाना कैंट, जनपद बरेली बताया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस (.315 बोर), पीली धातु का एक कान का कुंडल, कुंडल की बिक्री के 5570 रुपये, घटना में प्रयुक्त बाइक तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights