आगरा में त्रिकोणीय प्रेम का खौफनाक अंत, HR मैनेजर की सिर काटकर हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

Screenshot 2026-01-26 182603
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

आगरा। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के जवाहर पुल पर 23 जनवरी की रात बोरे में बंद युवती का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतका की पहचान पार्वती विहार, टेढ़ी बगिया निवासी मिंकी शर्मा (25) के रूप में की, जो संजय प्लेस स्थित मारुति प्लाजा की छठवीं मंजिल पर एक प्राइवेट कंपनी में एचआर मैनेजर थीं। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा करते हुए उसी कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत प्रेमी विनय राजपूत को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मिंकी से उसके प्रेम संबंध थे और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन पिछले छह महीनों से मिंकी के किसी अन्य युवक से संपर्क में रहने के शक ने रिश्ते में तनाव पैदा कर दिया था। घटना वाले दिन आरोपी ने मिंकी को ऑफिस बुलाया, जहां विवाद के बाद चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए सिर को धड़ से अलग कर प्लास्टिक के बोरे में पैक कर जवाहर पुल तक ले गया। सीसीटीवी फुटेज और स्कूटी की पहचान के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। डीसीपी सिटी सैयद अली अब्बास ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights