एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया
उझानी। ए.पी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस धूमधाम व हर्षाेल्लास के साथ मनाया। स्कूल परिसर को विभिन्न पोस्टर्स, गुब्बारों व कट-आउट्स से सुसज्जित किया गया। विद्यालय के प्रशासनिक कक्ष में विद्यार्थियों द्वारा सुंदर रंगोली बनाई गई। बच्चों में सुबह से ही उमंग व जोश का माहौल था। विभिन्न कार्यक्रम के प्रतिभागी जो तिरंगे या रंग-बिरंगे परिधानों में थे, जो कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहे थे।आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक नीलांशु अग्रवाल थे। मुख्य अतिथि का स्वागत उन्हें बैज लगाकर किया गया। उनके द्वारा राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया। अर्येन्द्र कुमार मिश्रा ने देशभक्ति से संबंधित अनेक नारे बोले। ए.एन.सी. के द्वितीय अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। विद्यालय की एन.सी.सी. टुकड़ी ने परेड के दौरान मुख्य अतिथि विद्यालय के निदेशक निलांशु अग्रवाल को सलामी दी।माला गुप्ता के निर्देशन में विद्यार्थियों ने ’सारे जहाँ से अच्छा’ देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। कक्षा 8 व 9 के छात्र-छात्राओं ने ’वन्दे मातरम’ से संबंधित रोचक जानकारी प्रस्तुत की। कक्षा 3 की पृथ्वी सदन की छात्रा अहना गुप्ता ने छब्बीस जनवरी के संदर्भ में अपने विचार प्रस्तुत किए। कक्षा 1 की दिव्यांशी चौधरी ने कविता वाचन, रूबी सदन व टोपाज सदन द्वारा समूह नृत्य की मनभावनी प्रस्तुति दी गई। यह नूपुर अग्रवाल व शिवानी अनेजा के निर्देशन में प्रस्तुत की गई।
कक्षा 8 के अश्विन यादव ने ’सैल्यूटिंग टू द हीरोज’ के अंतर्गत अरुण खेतरपाल के साहसिक कार्यों पर प्रकाश डाला। कक्षा 2 की छात्रा आयजा खान ने ’भारत की शान तिरंगा’ सुंदर कविता का वाचन किया। कक्षा 3 अग्नि सदन की लावण्या ने गणतंत्र दिवस पर अपना ओजस्वी भाषण अंग्रेजी में प्रस्तुत किया। छात्र-छात्राओं ने ’जय जन भारत’ व ’वन्दे मातरम’ पर एक समूह गान प्रस्तुत किया, जिसमें भारत की विशेषता को दर्शाया गया। यह गान माला गुप्ता तथा क्रिस के निर्देशन में प्रस्तुत किया गया।
कक्षा 12 के छात्र अर्जित यादव ने अपनी ओजस्वी कविता से पूरे वातावरण को देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। कक्षा 3 व 4 के विद्यार्थियों ने अपने नृत्य ’मिट्टी के बेटे जो वापस न लौटे’ पर मनभावन प्रस्तुति दी। इस प्रस्तुति ने सभी को भावुक कर दिया। यह प्रस्तुति सिम्मी आमिर की देखरेख में संपन्न हुई।विद्यालय की उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा ने इस साल के गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड की संक्षिप्त जानकारी देते हुए भैरव बटालियन के संदर्भ में विशेष जानकारी दी। यह भारतीय सेना की एक आधुनिक और हाईटेक यूनिट है। इसका उद्देश्य ’फायर टू नाइट’ है।कक्षा 8 के सैफायर हाउस व इमराल्ड हाउस के विद्यार्थियों ने ’मेरे देश की धरती’ पर सुंदर नृत्य की प्रस्तुति दी। इसका निर्देशन शालू तोमर, शीतल मिश्रा, गीता ने किया। ’अतुल्य शो’ के अन्तर्गत ’जय जय हिंदुस्तान’ के अन्तर्गत अनेकता में एकता की सुंदर प्रस्तुति दी गई, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों में पहनने वाली पोशाकों की प्रस्तुति रैम्प शो के माध्यम से दी गई।
विद्यालय के निदेशक निलांशु अग्रवाल ने सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। आपने आजादी प्राप्त करने से गणतंत्र बनने तक की यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि ये पर्व हमारे अंदर देश प्रेम की भावना का विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कर्तव्य पालन की बात कही। उन्होंने कहा कि युवाओं को अनुशासित बनना जरूरी है।विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र भट्ट ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। आपने सभी प्रतिभागियों व शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग की सराहना की। आपने कहा कि विद्यार्थियों को अन्य विद्यालयी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को छोटे-छोटे लक्ष्य बनाने चाहिए तथा उन्हें पूर्ण करने का प्रयास करना चाहिए।आज के कार्यक्रम में कला विभाग की रचना यादव, मनोज कुमार व अर्चना पाण्डेय का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आज के कार्यक्रम की उद्घोषिका प्रियांशी व अशिता थीं। आज के कार्यक्रम की संचालिका विद्यालय की कोर्डिनेटर रिधिमा थरेजा थीं।













































































