मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

खत्री सभा का स्कूल निर्माण कार्य शुरू, मकर संक्रांति पर खिचड़ी वितरण

January 16, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। मकर संक्रांति के अवसर पर खत्री सभा बरेली की कार्यकारिणी की बैठक बिहारीपुर स्थित खत्री धर्मशाला में आयोजित की गई। इसके बाद समाज के लोगों को खिचड़ी का वितरण किया गया। बैठक की अध्यक्षता खत्री सभा अध्यक्ष सौरभ मेहरोत्रा ने की।
उन्होंने बताया कि खत्री सभा द्वारा खत्री बाग बिहारीपुर मठिया में प्रस्तावित सीबीएसई स्कूल एवं खत्री हॉल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से इस पुनीत कार्य में सहयोग व मार्गदर्शन देने की अपील की, ताकि समाज शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंच सके। उपाध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा ने कहा कि समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अच्छे स्कूल की आवश्यकता है। यह उनके पिता व पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय रवि शंकर मेहरोत्रा का सपना था, जो अब साकार होने जा रहा है।
बैठक में महामंत्री हरि कपूर, बबली मेहरोत्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिखा मेहरोत्रा, नितिन मेहरोत्रा, कौशिक टंडन, रजत टंडन, नीतीश कपूर, आनंद कक्कड़, अनुराग मेहरोत्रा, गोपाल कपूर, अमित कपूर, नीरज टंडन सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights