बीएमसी मतदान के दौरान अक्षय कुमार से बच्ची ने मांगी मदद, अभिनेता बोले– ‘नंबर दो, ऑफिस आना’

Screenshot 2026-01-15 204606
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मुंबई। देश की सबसे समृद्ध महानगरपालिका बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। इस दौरान अभिनेता अक्षय कुमार गांधी शिक्षण भवन स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। मतदान के बाद जब वह बाहर निकले, तभी हाथ में पर्चा लिए एक बच्ची उनके पास पहुंची और आर्थिक मदद की गुहार लगाई। बच्ची ने बताया कि उसके पिता कर्ज में हैं और उन्हें इससे बाहर निकालने में मदद चाहिए। अक्षय कुमार ने रुककर बच्ची की बात सुनी और उससे कहा कि वह अपना मोबाइल नंबर दे दे और ऑफिस आकर मिले। इस दौरान बच्ची ने अभिनेता के पैर छुए, लेकिन अक्षय कुमार ने उसे रोक दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अभिनेता की संवेदनशीलता की सराहना कर रहे हैं। मतदान के बाद अक्षय कुमार ने लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील भी की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights