संध में बुजुर्ग दंपती हत्याकांड का खुलासा, संपत्ति के लालच में पोता व मां निकले साजिशकर्ता

Screenshot 2026-01-15 205214
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


असंध (करनाल)। रामनगर गांव में बुजुर्ग दंपती हरी सिंह नंबरदार (78) और उनकी पत्नी लीला देवी (75) की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि इस दोहरे हत्याकांड की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि मृतकों के पोते रविंद्र और उसकी मां गीता देवी ने मिलकर रची थी। संपत्ति और मकान हड़पने के लालच में मां-बेटे ने एक सप्ताह पहले ही हत्या की योजना बना ली थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रविवार रात मौका मिलते ही रविंद्र ने अपने दो साथियों प्रदीप और गुलशन की मदद से बुजुर्ग दंपती की हत्या कर दी। इसके बाद उसने दादा के कुर्ते की जेब से तिजोरी की चाबी निकालकर 1.10 लाख रुपये निकाले और घर जाकर यह रकम मां गीता देवी को सौंप दी। गीता देवी ने रुपये और चाबी को छिपा दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि वारदात के समय गीता देवी जाग रही थी और बुजुर्गों की चीख-पुकार भी सुनी, लेकिन जानबूझकर किसी को भनक नहीं लगने दी।

हत्या को लूट का रूप देने के लिए आरोपियों ने तिजोरी में चद्दर फंसा दी, ताकि लगे कि विरोध करने पर बुजुर्गों की हत्या की गई। साथ ही तांबे से भरे दो कट्टे भी लूटे गए, जिन्हें बाद में बेचने की योजना थी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नकदी, तिजोरी की चाबी और तांबे के कट्टे बरामद कर लिए हैं।

सोमवार सुबह जब दूसरे पोते रोहित ने दादा-दादी को मृत पाया तो मां-बेटा भी रोने का नाटक करने लगे, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस को रविंद्र पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ में उसने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया। पुलिस ने रविंद्र, उसके दोनों साथियों और मां गीता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। गीता देवी को गुरुवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि अन्य आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights