मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वैश्य महिला कुटुंब, सर्व समाज महिला कुटुंब तथा विहिप ने महिला रोगियों को कम्बल व खिचड़ी बांटी

January 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मकर संक्रांति के अवसर पर अखिल भारतीय वैश्य महिला कुटुंब ,अखिल भारतीय सर्व समाज महिला कुटुंब तथा विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की तरफ से जिला महिला चिकित्सालय में सभी बहनों ने मिलकर प्रत्येक महिला मरीज के बिस्तर पर पहुंचकर व महिला कर्मचारियों को कंबलों का वितरण किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

अंबेडकर पार्क पर 2:00 बजे से साय 6:00 बजे तक खिचड़ी का वितरण किया। संस्था की संस्थापिका डॉ. प्रतिभा गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि बहनों में सेवा कार्य करते समय अत्यंत हर्षोल्लास का अनुभव दिखाई दे रहा था। डॉ गुप्ता ने कहा कि इस तरह से संगठित होकर समय-समय पर दान पुण्य करने से भीख मांगने वालों की संख्या में कमी आएगी और गरीबों की सही तरह से मदद हो सकेगी। उन्होंने कहा कि हमारा अगला सेवा का कार्यक्रम 26 जनवरी को राष्ट्रीय पर्वमई गंगा आरती का रहेगा । जिसमें प्रतिवर्ष अधिकतम संख्या में लोग पहुंचते हैं। उपाध्यक्ष श्रीमती महिषा सिंह जी ने आज के आयोजन में सहयोग प्रदान करने वाली सभी बहनों का आभार व्यक्त किया और कहा कि इसी प्रकार 26 जनवरी की गंगा आरती मे भी पहुंचकर सहयोग प्रदान करें।

महामंत्री पूनम रस्तोगी ने महिला मरीजों को स्वेच्छा से रहने का व स्वच्छ भोजन का संदेश दिया। दीप्ति गुप्ता मकर संक्रांति पर किए जाने वाले दान की महत्वतता के बारे में बताया। डॉ रूचि गुप्ता ने अपनी देख रेख में महिला अस्पताल के प्रत्येक मरीज तक एवं कर्मचारी तक कंबल पहुंचाने में और खिचड़ी भोज में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।विधायक पत्नी श्रीमती विमलेश गुप्ता जी ने आज के आयोजन की और महिलाओं की एकजुटता की भूरि भूरि प्रशंसा की । आज के आयोजन में श्रीमती रमा गुप्ता, श्रीमती मधुअग्रवाल ,श्रीमती इंदिरा अरोड़ा ,लवली जी,श्रीमती मधुरिमा रस्तोगी श्रीमती किरण जी, श्रीमती अर्चना गुप्ता ,श्रीमती ममता ठाकुर, श्रीमती निर्मला गुप्ता, श्रीमती रेखा गुप्ता, श्रीमती सोनिया जी श्रीमती कांति श्रीमती सुमन लता गुप्ता, श्रीमती विशेष कुमारी ,श्रीमती भावना जी एवं विश्व हिंदू परिषद से जिला अध्यक्ष श्री नीरज रस्तोगी, मंत्री विनय प्रताप सिंह ,नीरज कोचर जी,हरी प्रताप सिंह जी, आचल जी, उज्जवल जी दधीचि पाल सिंह इत्यादि भाई बहनों की उपस्थिति रही

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights