बरेली। उत्तरायणी मेला समिति की ओर से समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार सक्सेना एवं ज़िला उपाध्यक्ष सपा बरेली सैय्यद हैदर अली को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संजीव कुमार सक्सेना ने कहा कि आज बरेली में उत्तराखंड की सांस्कृतिक छटा देखते ही बन रही है। उत्तरायणी मेला उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे का जीवंत उदाहरण बन गया है। वहीं ज़िला उपाध्यक्ष सैय्यद हैदर अली ने कहा कि भारत विभिन्न संस्कृतियों का देश है और उत्तरायणी मेले ने बरेली को उत्तराखंड से जोड़ दिया है। आज उत्तराखंड बरेली में समा गया है और बरेली उत्तराखंड में यही कौमी एकता का असली स्वरूप है, जिसे हिंदुस्तान कहा जाता है। कार्यक्रम में उत्तरायणी जन कल्याण समिति के अध्यक्ष अमित कुमार पंत एवं पूर्व अध्यक्ष ठाकुर प्रमोद सिंह बिष्ट ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शारिक खान, अमित शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।