मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 21.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

100 दिन के काम की कानूनी गारंटी, न्यूनतम मजदूरी और पंचायतों की भूमिका को कमजोर किया जा रहा है: ओमकार सिंह

January 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ। कांग्रेस ‘मनरेगा बचाओ संग्राम एवं एस आई आर’ के तहत ब्लॉक वजीरगंज के ग्राम भमोरी सलारपुर ब्लॉक के ग्राम बरातेगदार एवं उझानी ब्लॉक के ग्राम नरूउ में तीन चौपालों का आयोजन किया। इस दौरान ग्रामीणों, मजदूरों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा कानून में किए जा रहे बदलावों का कड़ा विरोध किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने मनरेगा को उसकी मूल भावना के साथ पूरी तरह बहाल करने की मांग की उपस्थित चौपालों पर बताया गया कि एस आई आर में अगर किसी का वोट बनने से रह गया है तो अभी भी वह 6 फरवरी तक वह अपना अब भी वोट बनवा सकता है। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस एस आई आर कॉर्डिनेटर ओमकार सिंह ने कहा कि मनरेगा देश के करोड़ों गरीब परिवारों के लिए काम, मजदूरी और सम्मान की संवैधानिक गारंटी है। ओमकार सिंह ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने मनरेगा पर चार बड़े हमले करके मजदूरों के अधिकार छीनने का काम किया है। उन्होंने बताया कि 100 दिन के काम की कानूनी गारंटी, न्यूनतम मजदूरी और पंचायतों की भूमिका को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कांग्रेस पार्टी मनरेगा को बचाने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगी और न्यूनतम मजदूरी 400 रुपये लागू कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं मनरेगा बचाओ प्रभारी सुनीता सिंह ने कहा मनरेगा कानून में किए गए बदलाव गरीब विरोधी हैं। उनके अनुसार, काम की गारंटी खत्म की जा रही है, मजदूरी में देरी हो रही है और ग्राम पंचायतों को दरकिनार कर दिया गया है। उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस पार्टी गांव, गरीब और मजदूर के अधिकारों की रक्षा के लिए ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ को और तेज करेगी।
इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जितेंद्र कश्यप पूर्व प्रदेश सचिव ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लाई गई मनरेगा योजना एक ऐसी योजना थी जिससे कि हर गरीब परिवार का जीवन यापन की सुलभता थी परंतु अब जो इस कानून में बदलाव किया जा रहा है उसमें निश्चित रूप से गरीब मजदूर का हक छीनने की योजना है, उन्होंने मांग की कि मनरेगा के पूरे पुराने प्रारूप को बहाल किया जाए।
कार्यक्रमों का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव के इगलास हुसैन ने किया।
चौपाल में मीडिया प्रभारी शशांक राठौर, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व संगठन मंत्री विपिन मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उझानी के अध्यक्ष चंद्रपाल कश्यप, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जगत के अध्यक्ष सोनपाल वर्मा,अली मोहम्मद, असगर, वली मोहम्मद सुनील शाक्य, महेंद्र शाक्य, राजीव पु बाबा कश्यप, राम बहादुर, धर्मपाल नेत्रपाल सिंह, शाहनवाज खान राघवेंद्र सिंह ,कमल प्रताप सिंह ,नरेंद्र सिंह, राजाराम, छोटेलाल, नेपाल सिंह सोलंकी, मधुकर सिंह, प्रेमपाल सिंह आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights