मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मकर संक्रान्ति पर पूर्व मंत्री आबिद रजा व पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कराया समरसता भोज, जरूरतमंदों को बांटे कंबल

January 15, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। नगर पालिका में मकर संक्रान्ति के पावन पर्व पर नगर में सामाजिक समरसता और सेवा भाव का अनुपम उदाहरण देखने को मिला। पूर्व मंत्री आबिद रजा और पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा के नेतृत्व में समरसता भोज एवं कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खिचड़ी भोज कराकर सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन किया, जिससे आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


पूर्व मंत्री आबिद रजा ने कहा कि मकर संक्रान्ति जैसे पर्व पर खिचड़ी भोज और जरूरतमंदों को कंबल वितरण करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।पूर्व मंत्री ने कहा कि खिचड़ी भोज के माध्यम से समाज में व्याप्त ऊंच-नीच और छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया जाता है। उन्होंने जोर दिया कि जब समाज के सभी वर्ग एकजुट होंगे, तभी देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा।

पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने समाजसेवियों और सक्षम नागरिकों से आगे आकर सेवा कार्यों में सहयोग करने की अपील की। समरसता भोज में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।

वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य करते हैं और जाति-भेद व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में सहायक होते हैं। उन्होंने आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए, जिसे पाकर उनके चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। ठंड से राहत मिलने पर लाभार्थियों ने पूर्व मंत्री और पालिकाध्यक्ष का आभार जताया। कहा कि भविष्य में भी सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता से जुड़े ऐसे कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुंचाई जा सके। इस अवसर पर सभासद अनवर खां, ग्रीश शुक्ला, रवि कुमार, नवैद, प्रेमलता सिंह, मनोज कश्यप, श्याम बाबू साहू, मनोज चन्देल, श्याम पाल, ममता, कमाल उद्दीन, जया साहू, भूरे पीर, एडवोकेट सीएल गौतम, सलमान, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, कर निर्घारण अधिकारी चन्द्र भूषण सिंह, राजेन्द्र सिंह, लवी सिंह, केशव गंगवार, परवेज, लिपिक सचिन सक्सेना, नवैद इकबाल गनी, विक्की,साहिर, मुशाहिद, सुरेन्द्र, आसिफ खां, जीशान, जितेन्द्र, मनोज, राकेश सोनकर, मनोज सोनकर, गजेन्द्र, इमरान, परवेज इकबाल आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights