मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 22.6 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एस. एस. कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग में व्यावसायिक परामर्श एवं निर्देशन कार्यक्रम हुआ

January 13, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

शाहजहांपुर। एस. एस. कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग में व्यावसायिक परामर्श एवं निर्देशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन एवं अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर किया गया कर किया गया । स्वागत भाषण में बोलते हुए प्रोफेसर प्रभात शुक्ल ने व्यावसायिक परामर्श एवं निर्देशन की आवश्यकता एवं महत्व पर भी प्रकाश डाला एवं सभी अतिथियों का स्वागत किया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


महाविद्यालय के सचिव प्रोफेसर अवनीश मिश्रा ने कहा कि शिक्षण कौशलों का प्रयोग कर सही समय पर सही सूचना प्राप्त होना और उसका सही प्रयोग सबसे ज्यादा महत्व रखता है आज सूचनाओं का भंडार है किंतु उस भंडार में से सही सूचना प्राप्त कर उसका सही उपयोग करना अत्यंत महत्वपूर्ण है जो व्यक्ति इस कार्य को जितनी मेहनत से कर लेता है उतनी आसानी से सफलता को प्राप्त भी कर लेता है । प्रशिक्षुओ के लिए व्यावसायिक परामर्श एवं निर्देशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नवनीत तिवारी ने प्रशिक्षुओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में आंतरिक प्रेरणा की अत्यंत आवश्यकता होती है। वर्तमान युग बदलाव का युग है वर्तमान समाज की मांग के अनुरूप विषयों का चयन अत्यंत सावधानी से करने की आवश्यकता है बदलाव के दौर में नवीनतम बदलाव को जानना और समझना अत्यंत आवश्यक है। शिक्षक पात्रता परीक्षा हेतु विषयों की समन्वित तैयारी पर ध्यान देकर परीक्षा को आसानी से उत्तीर्ण किया जा सकता है किसी भी विषय की तैयारी हेतु स्वलिखित नोट्स सबसे महत्वपूर्ण होते हैं ।
कार्यक्रम में बोलते हुए विशिष्ट अतिथि पुनीत मिश्रा ने कहा की परीक्षाओं में सफलता के लिए समय प्रबंधन और अपने विषय की गहन जानकारी आवश्यक है एवं कौशलों का भी महत्वपूर्ण स्थान होता है कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए ए०आर०पी० श्री हरिकिशोर दीक्षित ने कहा की व्यवसायिक जीवन में अनुशासन का सबसे अधिक महत्व है और शिक्षा का उद्देश्य नौकरी न होकर सेवा हो तो वही शिक्षा उपयुक्त है । ए०आर०पी० सचिन मिश्रा ने कहा कि किसी भी पाठ्यक्रम की बारीकी को समझना सबसे अधिक महत्वपूर्ण होता है यदि सच्चे मन से प्रयास किया जाए तो लक्ष्य प्राप्त निश्चित ही होता है किंतु स्वयं के लिए समय निकालकर अपने कर्तव्य का पालन किया जाए तो सफलता को कोई भी रोक नहीं सकता । कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर बृज निवास ने सभी का आभार और धन्यवाद किया । यह कार्यक्रम विभाग के शिक्षक डॉ० राहुल कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ ।
इस अवसर पर शिक्षक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो० मीना शर्मा, डॉ० विनीत श्रीवास्तव, डॉ० शैलजा मिश्रा, डॉ० संजय कुमार, अमित गुप्ता, सौरभ मिश्रा, राजीव यादव, रोहित सिंह, राम औतार सिंह, सुश्री रेनू बहुखण्डी, नेहा, डॉ0 प्रियंका शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन डॉ० अखिलेश तिवारी ने किया ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights