मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 30 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 22.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ग्राम विकास अधिकारी आसफपुर को निलंबित करने के आदेश

January 13, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में 50 लाख रुपए या उससे अधिक लागत के निर्माण परियोजनाओं, सड़क निर्माण, 50 लाख रुपए से कम लागत की निर्माण परियोजनाएं, बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति, राज्य पोषण मिशन, पशुपालन विभाग के कार्यां व मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित कार्यों के संबंध में आहूत बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को अपने-अपने विभागीय कार्यों का नियमित अनुश्रवण व समीक्षा करने के लिए कहा। वहीं उन्होंने जिला स्तर की बैठकों में गत माहों में बिना बताए अनुपस्थित रहने पर ग्राम विकास अधिकारी आसफपुर को निलंबित करने के निर्देश खंड विकास अधिकारी आसफपुर को दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने 50 लाख रुपए या उससे अधिक लागत के निर्माण परियोजनाओं, सड़क निर्माण, 50 लाख रुपए से कम लागत की निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने तथा कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थापित करते हुए निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत जनपद में विवाह कार्यक्रम आयोजित कराया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को लंबित कार्यों को पूर्ण करते हुए रैंकिंग में सुधार करने के लिए भी कहा। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2025 में जनपद को विकास कार्यों में 36वी व राजस्व कार्यों में 9वी रैंक प्राप्त हुई है। संयुक्त रूप से 20वीं रैंक प्रदेश स्तर पर प्राप्त हुई है। उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति के कार्यां की समीक्षा करते हुए विद्यालयों में बच्चों उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा मध्यान्ह भोजन की समय-समय पर जांच कराने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पोषण मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि अब पोषाहार का वितरण एप पर फैसियल रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के माध्यम से किए जाने के निर्देश शासन स्तर से दिए गए हैं, उसी के अनुरूप कार्य किया जाए। वहीं उन्होंनें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में भी लाभार्थियों का चिन्हांकन जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। साथ ही, निर्माणाधीन 03 आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कार्य भी जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। बाल मैत्रिक शौचालयों का निर्माण भी पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने गौवंश संरक्षण के कार्यों की समीक्षा करते हुए सहभागिता योजना में पशु पालकों को दिए गए निराश्रित गोवंशों का सत्यापन जनवरी 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, मुख्यमंत्री युवा अभियान योजना आदि विभिन्न योजनाओं पर एक-एक कर चर्चा की गई व आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ समदर्शी सरोज, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला पुरुष चिकित्सालय डॉ अमित वार्ष्णेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights