मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 20 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 19.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय युवा दिवस पर कार्यक्रम हुआ,छात्राओं की प्रतिभा का प्रदर्शन

January 12, 2026By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। गिन्दो देवी महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो.सरला चक्रवर्ती के नेतृत्व में संपन्न हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या प्रो.सरला चक्रवर्ती ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात शिक्षकगण एवं छात्राओं ने भी स्वामी विवेकानंद को पुष्पांजलि अर्पित की।इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. सरला चक्रवर्ती ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन युवाओं के लिए आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण और राष्ट्रसेवा की प्रेरणा है। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे विवेकानंद के ‘उठो, जागो और लक्ष्य की प्राप्ति तक रुको मत’ के संदेश को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने यह भी कहा कि युवा शक्ति ही समाज और राष्ट्र के सकारात्मक परिवर्तन की आधारशिला है.कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने स्वामी विवेकानंद के विचारों, युवाओं की भूमिका तथा राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अवनीशा वर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने राष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व एवं एनएसएस और रेंजर्स की सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला।अंत में छात्राओं ने समाज को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की शपथ ली.कार्यक्रम में छात्राओं एवं शिक्षकगण की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे आयोजन सफल एवं प्रेरणास्पद रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights